जिला कारागार का औचक निरीक्षण, कैदियों से पूछी समस्याएं

 जेल अस्पताल से लेकर महिला और बच्चा बैरक तक का लिया जायजा, बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता की दी गई जानकारी

जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जेल अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुशील कुमार शशि के निर्देशन में यह निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान सचिव ने जेल अस्पताल, पाकशाला, कैंटीन, महिला बैरक, बच्चा बैरक सहित सभी बैरकों का जायजा लिया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद जेल में निरुद्ध बंदियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली।

सचिव ने बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पात्र बंदी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक पवन कुमार त्रिवेदी, जेलर, डिप्टी जेलर, डॉ. दिलीप कुमार सिंह, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल तथा प्रकाश तिवारी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 8794271127544681414

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item