खेतासराय में जिला बदर अभियुक्त के घर पुलिस ने बजवाई डुगडुगी, गांव में कराई मुनादी

 गुंडा एक्ट के तहत हुई कार्रवाई, निर्धारित अवधि में बिना अनुमति जिले की सीमा में प्रवेश करने पर होगी कार्रवाई

खेतासराय, जौनपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय पुलिस ने बुधवार को जिला बदर किए गए एक अभियुक्त के विरुद्ध मुनादी कराकर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अभियुक्त के घर पहुंचकर ग्रामीणों की मौजूदगी में डुगडुगी बजवाई और सार्वजनिक रूप से जिला बदर किए जाने की घोषणा कराई।


पुलिस के अनुसार, जिलाधिकारी जौनपुर के आदेश पर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3(1) के तहत रुधौली गांव निवासी संदीप बिंद पुत्र वीरेंद्र बिंद को जिला बदर किया गया है। बुधवार, 4 नवंबर को खेतासराय पुलिस टीम ने उसके घर पर पहुंचकर ग्रामवासियों के समक्ष मुनादी कराई तथा जिला बदर आदेश में उल्लिखित शर्तों एवं प्रतिबंधों की जानकारी दी।


पुलिस ने अभियुक्त को सख्त हिदायत दी कि जिला बदर की अवधि के दौरान सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना जनपद की सीमा में प्रवेश न करे। आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कपिल देव, अजय कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Related

JAUNPUR 8976355876246429349

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item