गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के अवसर पर निकाली पंचप्यारों के साथ भव्य शोभायात्रा

जौनपुर।  गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में शहर में पंचप्यारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सुंदर गुरुद्वारा ओलंदगंज से निकलकर देर रात गुरुद्वारा तप स्थान गुरु तेग बहादुर साहिब रासमंडल पहुंची। अरदास, शबद कीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से पूरे शहर में गुरुवाणी गूंज रही थी। 

 ऐतिहासिक गुरुद्वारा सुंदर ओलंदगंज से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें गुरु नानक देव जी की कई झांकियां शामिल की गई थीं। इसके साथ ही गुरु नानक देव जी की प्रमुख झांकी के साथ तमाम महिलाएं और पुरुष गुरुवाणी का पाठ करते हुए चल रहे थे। इसमें प्रमुख आकर्षण का केंद्र पंचप्यारे थे। ये सिर पर पगड़ी बांधे, केसरिया वस्त्र धारण किए और हाथ में तलवार लिए नंगे पांव चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया।
गुरुवाणी के पाठ से पूरा शहर ही गूंज रहा था। सुंदर गुरुद्वारा ओलंदगंज से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए रासमंडल स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हो गई। शोभायात्रा में ढोल, ताशे, नगाड़े के साथ दसों गुरुओं का प्रतिरूप शामिल रहा जहां लोग पंचप्यारों का स्वागत करते हुए गुरुनानक देव जी के रथ के समक्ष शीश झुकाते नजर आए। रास्ते में जगह-जगह विभिन्न वर्गों, समाजसेवियों तथा संस्थाओं द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया और उसमें शामिल लोगों को जलपान कराया गया। इस दौरान पुलिस व प्रशासन की ओर से व्यापक व्यवस्था रही।

Related

BURNING NEWS 2043246616598913274

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item