डीएम ने पत्नी संग बुजुर्गो के साथ मनाई दीवाली

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं अध्यक्ष आकांक्षा समिति डॉ अंकिता राज द्वारा समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, प्रेमराजपुर में वृद्धों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया गया। उन्होंने वृद्धजनों को मिठाई, फल एवं सूखे मेवे वितरित किया साथ ही उनसे वृद्धाश्रम में मिलने वाली सुविधाओं के सम्बंध में जानकारी भी प्राप्त की। वृद्धजनों ने जिलाधिकारी को बताया की आश्रम में अच्छा खाना मिलता है। वृद्धजन जिलाधिकारी को अपने बीच मे पाकर हर्षित थे। 

 जिलाधिकारी ने वृद्धजनो से कहा कि वे सभी अपने परिवार से दूर हैं, लेकिन उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नही होने दी जाएगी और समस्या आने पर तत्काल का निस्तारण किया जाएगा। भैया लाल सोनी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि उनकी वृद्धा पेंशन नहीं बन पाई है, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश दिया। शिव कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि उन्हें हर्निया की शिकायत है जिस पर वृद्ध आश्रम के रवि कुमार द्वारा बताया गया कि इनका इलाज जिला चिकित्सालय से चल रहा है, जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक 15 पर चिकित्सकों की टीम भेजकर वृद्ध जनों के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए आवश्यक दवाएं दिए जाने का निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया। आश्रम के गेट पर कूड़ा देखकर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी जताई गई और तत्काल डस्टबिन रखने का निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिया गया।

Related

news 1057261592148407802

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item