देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं व्यापारी: रवीन्द्र त्रिपाठी

 

जौनपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर की बैठक जिलाध्यक्ष विवेक सिंह की अध्यक्षता में शहर के एक मैरिज हॉल में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। बैठक के प्रथम चरण में मुख्य अतिथि रवीन्द्र त्रिपाठी को माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम प्रदान कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रविन्द्र त्रिपाठी ने जनपद इकाई का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बहुत ही अल्प समय में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है जो अनुकरणीय है लेकिन हम सभी को सदैव सजग एवं गतिमान रहना है। उन्होंने अपने विभिन्न उत्साहवर्धन उदाहरणों के माध्यम से उपस्थित व्यापारी सदस्यों में उर्जा का संचार करते हुए संगठनात्मक ढांचे को मजबूत बनाने का मूल मंत्र दिया। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि व्यापारी बंधु बिना डर एवं भय के अपने व्यापार को आगे बढ़ाएं तथा सरकार द्वारा प्रदत योजनाओं जैसे पेंशन, दुर्घटना बीमा तथा उद्योग लगाने में मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए शासन द्वारा दिए जा रहे लाभ से परिचित कराया। व्यापारियों से अनुरोध किया कि वह शासन द्वारा दिए जा रहे लाभों का उपयोग करते हुए अपने व्यापार को ऊंचाइयों प्रदान करें। इस दौरान 21 नये सदस्यों को माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराया गया। नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल व संजय केडिया ने उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू, विमल सिंह, रवि अग्रहरी, विनय बरोतिया एवं जिलाध्यक्ष युवा इकाई अजय गुप्ता ने संगठन के विस्तार तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर विचार व्यक्त किया। प्रवीण शाह, राघवेंद्र सिंह, राजेन्द्र सेठ, अभिषेक बैंकर, संजय जायसवाल ने व्यापारियों के हित को दृष्टिगत रखते हुए शैक्षणिक कैम्प पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षणिक कैंप से व्यापारियों को शासन के दिशा निर्देशों से अवगत कराया जा सकता है जिससे व्यापारियों का उत्पीड़न प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रोका जा सकता है। नगर उपाध्यक्ष जय किशन साहू ने संगठन के विस्तार तथा उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिला युवा महामंत्री अभिताष गुप्ता ने संगठन की एकता पर बल दिया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने संगठन के विस्तार हेतु प्रत्येक सदस्यों से 5 नये सदस्य जोड़ने का आवाहन करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जौनपुर को शहर के साथ-साथ ग्रामीणांचल के बाजारों तक स्थापित करने हेतु प्रदेश महामंत्री को आश्वस्त किया। जिला महामंत्री आशीष चौरसिया ने उपस्थित सभी व्यापारी बंधुओं व सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का सहयोग एवं समर्थन मिलता रहेगा तो निश्चित रूप से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के हित की लड़ाई में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करती रहेगी। बैठक का संचालन जिला मंत्री मनीष देव व नगर महामंत्री युवा योगेश साहू ने किया। बैठक में विपिन अग्रवाल, विजय केडिया, राजू जायसवाल, विवेक सेठी, अमित वैश्य, रूप नारायण माली, देवेश जी वैश्य, शिवेन्द्र दूबे, अनिल हरलालका, रसाल बरनवाल, संजीव साहू, घनश्याम साहू, विपुल सिंह, सेराज भाई, रवि शर्मा, बिस्मिल्लाह खान, दिलीप साहू, प्यारे लाल मौर्य, अनुज वर्मा सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 2105501271892574441

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item