निशांत मिश्र का वेद विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन

 

जौनपुर। जिले के एक और होनहार ने जनपद का नाम रोशन किया है।दीवानी न्यायालय के पूर्व संयुक्त मंत्री सुरेंद्र मिश्र के पुत्र निशांत मिश्र (उम्र 28 वर्ष) निवासी ग्राम रामपुर कटाहित, मछलीशहर का कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय,नागपुर,महाराष्ट्र में वेद विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। निशांत बचपन से ही मेधावी रहे। कक्षा 6 में ही वेद की शिक्षा ग्रहण करने के लिए वह गुरु शिखर वेद विद्यालय हिमाचल प्रदेश चले गए। 2014 में हाई स्कूल व 2016 में इंटर किया। इसके बाद बीएचयू में यजुर्वेद से शास्त्री/बीए 2020 में किया। 2020 में ही नेट क्वालीफाई किया तथा परीक्षा की तैयारी जारी रखा।अंततः उनका चयन असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हो गया। निशांत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजन को दिया। इस सूचना पर जनपद वासियों में हर्ष व्याप्त है।

Related

जौनपुर 2678764698228454577

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item