लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

 

जौनपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दिया है और अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए अनेक कार्यक्रम के साथ गांव चलो अभियान चलाया हैं जो 11 फरवरी तक चलेगा उसी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आज जौनपुर उत्तरी क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट के सदर चुंगी आवास पर सम्पन हुआ।

बैठक की अध्यक्षता सभासद दल के नेता नंदलाल यादव सभासद ने किया व संचालन भाजपा नेता विष्णु गुप्ता ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मंडल प्रभारी जमुनिया राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि इस बार भी भारी बहुमत से मोदी सरकार फिर बनने जा रही हैं जो लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे है उनके सपने कभी पूरा नहीं होगा बच्चा भइया ने कहा कि कार्यकर्ता जी जान से जुट जाएं व वृहद जनसंपर्क अभियान चलाते हुए समाज के सभी वर्गों के लोगो से जनसंपर्क करते हुए मोदीजी योगीजी सरकार की उपलब्धियो को बताये।

 पूर्व नगर महामंत्री नंदलाल यादव ने कहा कि मतदाता सूची में जो नाम छुटे हैं उनका नाम जोड़ने हेतु कार्य करे व पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प लें।सेक्टर प्रभारी विष्णु गुप्ता ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर गांव चलो अभियान चल रहा है और लोगो को सरकार की उपलब्धि को कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचा रहे है।बैठक मेंचंद्रशेखर आजाद शक्ति केंद्र संयोजक शिवम जायसवाल बूथ अध्यक्ष बृजेश गुप्ता,बूथ अध्यक्ष शिव शंकर साहू, रवि प्रकाश सेठ, प्रीतम सोनी, विजय केडिया, सुमित गुप्ता, अभिषेक सेठ   संयोजक शिवम जायसवाल अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी दो महीने हम सभी मोदीजी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने हेतु जी जान से संगठन का कार्य करेंगे।

Related

डाक्टर 5330068007384791137

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item