लग्जरी गाडि़यां लेकर चम्पत होने वाले जाल साथ खिलाफ तीन थानों में मुकदा दर्ज

 जौनपुर: फर्जी डिमांड ड्राफ्ट के जरिए 33 लाख रुपये कीमत की तीन लग्जरी कारें कथित रूप से खरीदकर चंपत हो जाने वाले जालसाज गुरमीत सिंह के खिलाफ कोतवाली, लाइन बाजार व सरायख्वाजा थाने में धोखाधड़ी व जालसाजी का मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ रैकेट का सुराग लगाने में जुट गई है। इसके लिए स्पेशल टीम गठित कर लखनऊ रवाना कर दी गई है। चूंकि जालसाज ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खुद का पता विकास नगर लखनऊ बताया है, इसलिए अभी तक कुछ भी सामने न होने पर पुलिस उसी पते के आधार पर छानबीन की शुरुआत करेगी, जिस पते पर उसने आधार कार्ड बनवाया है, उसे पुलिस अपने दिमाग में रखकर छानबीन को आगे बढ़ा रही है।
इधर ब्रिजलेक्स मोटर्स की पालीटेक्निक शाखा ने कोतवाली, कीर्तिकुंज आटो मोबाइल्स ने सरायख्वाजा तथा वेंकटेश हुंडई के संचालक ने लाइन बाजार थाने में गुरमीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, हेराफेरी जैसे मामलों का मुकदमा दर्ज कराया।
शातिर दिमाग इस जालसाज का पूरा रैकेट काम कर रहा था। उत्सव मोटल में उसने लार्सन एंड टूब्रो के नाम से शानदार आफिस खोल रखी थी। यहां कई लोगों का स्टाफ था। किसी को लुभाकर विश्वास में लेने के लिए इस आफिस का काफी आकर्षण था। यही कारण था कि एजेंसी संचालकों द्वारा विजिट करने पर उन्हें कंपनी और उसके कथित अधिकारियों की बातों पर विश्वास हो गया। वाहनों की खरीदारी को लेकर की गई वार्ता, डीडी जमा करने तथा गाड़ी ले जाने तक की बातों को उसने बड़ी बेबाकी से प्रस्तुत किया। यही वजह है कि ग्राहकों को हमेशा झेलने वाले एजेंसी संचालक व कर्मी भी झांसे में आ गए।

Related

खबरें 8981083864315443558

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item