बनेगा स्व0 राकेश पाठक स्मृति द्वार :पारसनाथ

जौनपुर। पूर्वाचंल के सुप्रसिध्द देवी गीत गायक स्व0 राकेश पाठक मधुर की द्वतीय पुण्य तिथि पर दर्जनों कलाकरो ने उन्हे स्वराजलि दी। इस मौके पर उद्यानमंत्री पारसनाथ यादव ने श्रद्वा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि व्यक्ति अपने कर्मो से जाना जाता है राकेश पाठक ने भोजपुर देवी गीत गायन के क्षेत्र में जिले का नाम देश में रोशन किया दुःख इस बात का है कि अल्प आयु में उनका निधन हो गया।
कैबिनेट मंत्री श्री यादप ने कहा कि राकेश पाठक जौनपुर की धरोहर थे उन्होने जिले का मानसम्मान बढ़ाया था उनकी प्रतिभा और कला आज भी जनपदवासियो के जेहर में मौजूद है। उनकी याद को चिरस्थायी बनाने के लिए जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग से फूलपुर गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर राकेश पाठक मधुर स्मृति द्वार बनवाने की घोषणा किया। राकेश पाठक के माता पिता पत्नी पुत्रियां भाई अवधेश व परिवार के अन्य के सदस्य जब लोग स्व0 पाठक को श्रद्वाजलि देने पहुंचे तो सबकी आंखे नम हो गयी।
स्व0 राकेश पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित करते पारसनाथ
 इस अवसर पर तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि राकेश पाठक की याद ताजा रखने के लिए जो भी कार्य किया जायेगा उसमे मेरा पूरा सहयोग रहेगा।
सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना ने भी भावभीनी श्रद्वाजलि दी। इस मौके पर गायक रविन्द्र सिंह ज्योति विवेक मिश्र वरदान राजेश तिवारी मनोज दूबे मंजुल मनीश उपाध्याय शैलेन्द्र दूबे प्रितु सिंह विपुल चैबे राकेश पाण्डेय मंतोष पाण्डेय रमन श्रीवास्तव नेहा आंशी साहू सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरू मोती लाल पप्पू इस्लाम इम्तेयाज सागर अनुप मुन्ना मुराद सुभाष गुप्ता सुनिल चार्ली नन्हे श्रीवास्तव समेत पूर्वाचंल के दर्जनों कलाकरो ने अपने गीतो से स्वराजलि दी। संचालन अवनिन्द्र तिवारी ने किया। अवधेश पाठक ने आभार व्यक्ति किया।
इस मौके पर आशीष गुप्ता विरेन्द्र प्रताप सिंह महेन्द्र सोनकर अखिलेश त्रिपाठी दिनेश शुक्ला गुड्डू सिंह आनंद बारी गौरीशंकर सोनकर बबलू त्रिपाठी शशांक सिंह रानू रवींद्र गुप्ता सुजीत श्रीवास्तव संजय त्रिपाठी राजीव त्रिपाठी सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित लोागो भावभीनी श्रद्वाजलि दी।

Related

खबरें 6112394787865780194

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item