कांग्रेसजनों ने मनायी महर्षि बाल्मिकी की जयंती
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_223.html?m=0
जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर बुधवार को जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में वाल्मिकी जयंती मनायी गयी जहां श्री सिंह ने महर्षि बाल्मिकी जी को महान समाज सुधारक बताते हुये समाज के उत्थान में उनके योगदान कोयाद किया। साथ ही कहा कि उनके जैसे महान व्यक्तित्व का जन्म देश व समजा को दिशा देने के लिये ही होता है। उनके आदर्शों से ही समाज का कल्याण संभव है। कार्यक्रम का संचालन विजय शंकर उपाध्याय एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर प्रो. देवेश उपाध्याय, चन्द्रशेखर सिंह, हरि प्रसाद सिंह, रामजी पाण्डेय, मोती लाल बिन्द, राजनाथ राम, राजेश गौतम, हरि लाल पासी, अखिलेश श्रीवास्तव, सुशील सोनकर, देवेन्द्र मिश्र, डा. राकेश उपाध्याय, भोलानाथ गुप्त, चन्द्रभान सिंह, दयासागर राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
