चोरों ने ताला तोड़कर दुकान से दस हजार रूपया उड़ाया
https://www.shirazehind.com/2014/10/blog-post_465.html?m=0
खेतासराय(जौनपुर)। स्थानीय कस्बा के गोलाबाजार में मंगलवार की रात्रि चोरों
ने एक किराना की दुकान का ताला तोड़कर दस हजार रूपये उड़ा लिया।पहरा देने
वाले नेपाली ने रात्रि में दुकान का ताला टूटा देख दुकानदार के घर जानकारी
दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस छान-बीन करने में जुट गयी।
कस्बा में रात्रिकालीन पहरेदारी करने वाला नेपाली जब गोलाबाजार में पहुँचा तो पुरानी बाजार निवासी संतोष बरनवाल उर्फ गोपाल की दुकान का ताला टूटा था। नेपाली ने उसी क्षण संतोष के घर जाकर जानकारी दी।संतोष ने दुकान पर जाकर देखा तो दुकान में रखा दस हजार रूपया गायब था। सूचना मिलने पर एसआई नरेश कुमार सिंह हल्का पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। और जांच पड़ताल में जुट गए।