वध के लिये ले जाये जा रहे आधा दर्जन मवेशी बरामद

जौनपुर। मीरगंज थाना पुलिस ने बीती रात वध के लिये ले जाये जा रहे आधा दर्जन मवेशियों को बरामद किया जबकि तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गये। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार यह कामयाबी जंघई चैकी पुलिस को मिली जिन्होंने महिन्द्रा पिकप नम्बर यूपी 66 ई-9658 पर लदी 7 गाय व एक बछड़े को बरामद किया। ग्रामीणों की मदद से सभी मवेशियों को वाहन से उतारा गया जिन्हें ग्रामवासियों को सौंप दिया गया। पुलिस ने लाल बहादुर, अमर बहादुर, रामलखन निवासी हरदुआ थाना दुर्गागंज जनपद भदोही एवं अनिल कुमार निवासी पटैला थाना सराय ममरेज जनपद इलाहाबाद के खिलाफ धारा 3/5, 6/8 उत्तर प्रदेश गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Related

खबरें 5429265983911556214

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item