विकास भवन में गायब मिले 37 कर्मचारी
https://www.shirazehind.com/2015/02/37.html?m=0
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास भवन के विभिन्न विभागों के 37 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारियो से तत्काल स्पष्टीकरण प्राप्त करे। संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त न होने की दशा में आज एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। विकास भवन की सीढि़यां गन्दी पायी गयी। बाथरूम भी गन्दा पाया गया। इसके साथ ही कई कार्यालयों की खिड़कियां टूटी फूटी पायी गयी। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी पी0सी0श्रीवास्तव को निर्देशित किया कि विकास भवन को स्वच्छ रखने तथा खिड़कियों आदि की मरम्मत तत्काल कराये। निरीक्षण के दौरान नेडा के तीन, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के एक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के सात, जिला विकास अधिकारी कार्यालय के पांच, पंचस्थानि निर्वाचन कार्यालय के तीन, जिला मत्स्य विकास अभिकरण कार्यालय के तीन, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के दो, मनरेगा के एक, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय के चार, डी.आर.डी.ए. के पांच, लघु सिंचाई कार्यालय के तीन कुल 37 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पी.सी.श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी तेजप्रताप मिश्र, जिला पंचायतराज अधिकारी ए0के0सिंह, ए.आर.कोआपरेटिव वी0के0सिंह, अधि0अभि0 आर.ई.एस.बालकृष्ण, मौके पर उपस्थित रहे। जिन विभागों के अधिकारी उपस्थित नही पाये गये उनके स्टाफ द्वारा बताया गया कि बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी में तैनात है। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को सचेत किया है कि समय से कार्यालय उपस्थित हो तथा कार्यालय अवधि में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।जौनपुर। भूमि अधिग्रहण अधिनियम के खिलाफ अमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता की हालत विगड़ गयी। उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सको के अनुसार उनकी हालत काफी नाजुक है। उधर अनशनरत नेता की हालत खराब होने की खबर मिलते ही भारी संख्या में कांग्रेस नेता अस्पातल पहुंचकर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गये है।
