मौसम के तेवर से किसानों में चिन्ता
https://www.shirazehind.com/2015/03/blog-post_616.html?m=0
जौनपुर। मौसम में आये दिन हो रहे उलटफेर से किसानों के माथे पर बल पड़ जा रहे हैं। रवि की फसलें तैयार है ऐसी हालत में यदि बारिश होती है तो किसानों के खून पसीने की बची कमाई का सत्यानाश हो जायेगा। सरसों कट रही है और बादलों की तलवार भी लटक रही है। शुक्रवार की रात में अचानक आसमान पर काले बादल छा गये और तेज हवायें चलने लगी जिससे किसानों का कलेजा बैठने लगा । गनीमत रही कि बारिश नहीं हुई और सुबह धूप हुई। यद्यपि अभी धूप छांव का खेल समाप्त नहीं हुआ है। बारिश का खतरा टला नहीं है। जैसा कि मौसम विभाग का अनुमान है जल्द बारिश हो सकती है। किसानों का कहना है कि यदि बेमौसम बारिश होती है तो भारी तबाही होगी।

