पुलिस भर्ती में धांधली का आरोप


जौनपुर। भाजयुमो जिला अध्यक्ष पर विद चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस भर्ती में हुई धांधली के विरोध में मंगलवार को मुख्य राजस्व अधिकारी को पत्रक सौंपा।
इसके पूर्व श्री चौहान ने आरोप लगाया कि पुलिस भर्ती में अधिकारियों द्वारा नियमों को नजर अंदाज कर कार्य किया गया है। भर्ती प्रकरण पूर्णतया पारदर्शी होना चाहिए लेकिन प्रदेश सरकार ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक वर्ग विशेष को लाभ दिया है। सदर विधान सभा प्रभारी आशीष गुप्ता व जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रहरि ने कहा कि राज्य में बैठी घोटाले की सरकार की सच्चाई राज्य की जनता के सामने उजागर हो चुकी है। जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को लेकर आए दिन घोटाला हो रहा है। जिला महामंत्री सतीश ¨सह त्यागी, राजवीर ¨सह ने कहा कि 2017 के चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। जिला उपाध्यक्ष आलोक सेठ व महेश जायसवाल ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में सफाया हुआ। उसी तरह आगामी विधानसभा चुनाव में सपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। पत्रक देने वालों में डा.रंजना सिंह  विकास शर्मा, आशीष तिवारी, राम कृष्ण पाठक, आशीष सिंह अंकुश यादव आदि रहे।

Related

जौनपुर 8596690069486278313

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item