मुख्यमंत्री को भेजा गया हस्ताक्षरयुक्त 22 सूत्रीय मांग पत्र
https://www.shirazehind.com/2015/04/22.html?m=0
जौनपुर। शिक्षा की उड़ान अभियान के अन्तर्गत जनपद में प्राथमिक विद्यालय की दशा, दिशा तथा प्राथमिक शिक्षा के उन्नयन के लिये स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा अभियान के तौर पर जनपदस्तरीय शिक्षा संवाद, पदयात्रा, स्कूल चलो रैली, हस्ताक्षर अभियान, जिलाधिकारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने के साथ ही शिक्षा के अधिकार कानून को पूरी तरह लागू कराने के लिये प्रयासरत सामाजिक कार्यकर्ताओं की टोली का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता रमेश यादव ने बताया कि गरीब व मलिन बस्तियों में जैसे नट, मुसहर, बांसफोर के बच्चे अभी भी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षा से कोसों दूर हैं। इन बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराना एवं विद्यालय में ठहराव सुनिश्चित कराने में सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लेने के लिये राज्य सरकार ने पहल किया है। श्री यादव ने बताया कि इसी कड़ी में सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र देने के लिये हस्ताक्षर अभियान में लगभग 6 सौ लोगों ने हस्ताक्षर किया। अन्त में श्री यादव ने बताया कि हस्ताक्षरयुक्त उक्त मांग पत्र में 22 बिन्दुओं पर मुख्यमंत्री महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया गया है। इस अवसर पर श्री यादव के साथ तमाम सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
