फेका मिला नवजात शिशु
https://www.shirazehind.com/2015/04/blog-post_169.html?m=0
जौनपुर। मडि़याहूं कस्बे के गोलाबाजार में गुरूवार को एक नवजात मृत शिशु फेका देखा गया। लोगों को जब जनकारी हुई तो वहां भीड़ लग गयी। सुबह लोग गोलाबाजार से गुजर रहे थे तो कपड़े में लिपटा कोई चीज दिखायी दिया। इसके बाद स्पष्ट हो सका कि वह मृत शिशु था। इस बारे में तरह तरह की चर्चायें होने लगी। ज्ञात हो कि आये दिन जिले के विभिन्न क्षेत्र में जीवित व मृत शिशु फेक दिये जा रहे है। जिसके बारे मंे कहा जाता है कि अवैध सम्बन्धों के परिणाम स्वरूप हुए शिशुओं को लोकलाज से बचने के लिए फेक दिया जाता है।
