ठाड़ी खेती गाभिन गाय, तब जानो जब मुंह में जाय
https://www.shirazehind.com/2015/04/blog-post_888.html?m=0
जौनपुर। प्रकृति की विनाशकारी लीला से गांवोे में हाहाकार मचा हुआ है। तैयार फसलें पानी से भीगकर खराब हो रही है और आनाज अन्नदाताओं के घर तक नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसी हालत में घाघ की यह कहावत चरितार्थ हो रही है कि ठाड़ी खेती गाभिन गाय, तब जानो जब मुंह में जाय। दरअसल राज ही बारिश हो रही बारिश से खेत की खड़ी फसले, काटकर रखी गयी फसले भीग कर दिन में होने वाले धूप से काली पड़ जा रही है और उनके सड़ने का खतरा बढ़ गया है। किसान बोझ को कहां सुखवाये उसे यह भी नहीं समझ में आ रहा है। खेतों में पानी लगा है। रात में बारिश होती है दिन में धूप यह खेल किसानों को खून के आंसू रूला रहा है। यदि प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून लागू किया गया होता तो लोगों को काफी राहत होती। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 2013 को अधिसूचित किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को सस्ती दर पर पर्याप्त मात्रा में उत्तम खाद्यान्न उपलब्ध कराना है। ताकि उन्हे खाद्य और पोषण सुरक्षा मिले तथा वे सम्मान के साथ जीवन जीवन जी सकें। इस कानून के लागू होने से दो तिहाई जनता को लाभ मिलने का अनुमान है। प्रदेश मंे केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय सुरक्षा लागू करने के लिए 4 अप्रैल 2015 निर्धारित की गयी थी लेकिन राज्य सरकार ने इसके लिए समय सीमा चार अक्टूबर तक बढ़ाने का कर दिया। खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्र्तत ग्रामीण क्षेत्रों में 75 प्रतिशत तथा शही क्षेत्रों में 50 प्रतिशत तक की आबादी को रियायती दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसमें प्रतिमाह पांच किलो चावल, गेहूं व मोटा आनाज क्रमशः 3,2,1 रूपये प्रति किलो के रियायती दर पर मिलेगा। महिलाआंे को गर्भावस्था के दौरान प्रसव के 6 माह के उपरान्त भोजन के अलावा 6 हजार रूपये का मातृत्व लाभ भी मिलेगा।।

