छात्रबृत्ति ना मिलने से नाराज छात्रों मचाया उत्पात , तोडा V C कार्यालय किया चक्का जाम

 जौनपुर। छात्रबृत्ति ना मिलने से नाराज आज वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय के छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। विश्वविद्यालय प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नोरबाजी करते हुए कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठ गये। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने उन्हे वहा हटाने का प्रयास किया तो छात्र और उग्र हो गये। छात्रों ने कुलपति कार्यालय के खिड़कियों की शीशे तोड़ डाला और गार्डेन में रख गये गमलों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके बाद छात्र सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया।
अपनी पढ़ाई लिखाई छोड़कर सड़क पर उतरकर प्रर्दशन कर रहे ये युवक वीर बहादुर सिंह पूर्वाचंल विश्वविद्यालय परिसर मे चलने वाले विभिन्न प्रोफेसनल  कोर्सो के छात्र है। इनके गुस्से का मुख्य कारण है कि अभी तक सरकार द्वारा मिलने वाली छात्रबृत्ति इनके खातो में नही आयी है। छात्रबृत्ति न मिलने कारण ये आगे की कक्षाओं में दाखिला नही ले पा रहे है। अपना भविष्य विगड़ने की आशंका से सभी छात्र लामबंद होकर वीसी के पास पहुंचकर छात्रबृत्ति मगाने की गुहार लगाने उनके दफ्तर पहुंचे तो वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। जिससे नाराज होकर सभी छात्र वही पर धरने पर बैठ गये। सुरक्षाकर्मियों ने वहां से हटाने का प्रयास किया तो छात्रों का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया। उग्र छात्रो ने वाईस चान्सलर के कार्यालय के सीसे चकनाचूर कर दिया और बागवानी में लगे गमलों को तोड़ डाला उसके बाद सभी छात्र विश्वविद्यालय के गेट के सामने बैठकर चक्का जाम कर दिया। जाम के चलते जौनपुर फैजाबाद मार्ग पूरी तरह से बाद्यित हो गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर लाठियां भाजकर भीड को तितर वितर कर दिया। छात्रों का अरोप है कि अभी तक हम लोगो की छात्र बृत्ति नही आयी है उधर विश्वविद्यालय प्रशासन फीस जमा करने की नोटिस दे रहा है।
उधर विश्वविद्यालय के कुलसचिव वी के पाण्डेय ने अपना पल्ला झाड़ते हुए सारा ठीकरा समाज कल्याण विभाग और प्रदेश सरकार के सर पर फोड़ रहा है।







Related

जौनपुर 7367933314892979544

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item