स्कार्पियो पटली, चार घायल

 जौनपुर। केराकत कोतवाील क्षेत्र के मुफ्तीगंज पुलिया के पास मोटर साइकिल को बचाने में स्कार्पियों सड़क के किनारे में खन्दक मंे जाकर पलट गयी। जिसके परिणाम स्वरूप एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गये। घायलां को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार, 35 वर्षीय बबलू, 25 वर्षीया गीता पत्नी अशोक तथा 12 वर्षीया धीसा स्कार्पियों से शनिवार को केराकत से अपने घर जा रहे थे। जब स्कार्पियो मुफ्तीगंज पुलिया के पास पहुंची तो एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन असंतुलित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में जाकर पलट गयी और चारो घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मददसे घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।

Related

जौनपुर 5293640636433433229

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item