किसानों की समस्याओं व समाधान के लिये संगोष्ठी आयोजित
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_795.html?m=0
जौनपुर। ध्रुव सेवा ट्रस्ट द्वारा किसानों की समस्याओं व उसके समाधान हेतु सोंधी ब्लाक के लतीफपुर में किसान संगोष्ठी का आयोजन हुआ जहां श्याम नारायण सिंह (अवकाशप्राप्त उप कृषि निदेशक) ने बतौर मुख्य वक्ता किसानों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान का तरीका बताया। गोष्ठी का संचालन करते हुये किसानों को फसलों के लिये उचित एनपीके के अनुपात को समझाते हुये उन्होंने किसानों को यूरिया व रासायनिक खाद को उपयोग करने की तकनीकी सावधानी बताया। गोष्ठी के दौरान उन्होंने ग्रामीण किसानों को यह भी बताया कि कोई भी काम यदि हम अभियान के रूप में ठान लें तो उसे आसानी से पूरा किया जा सकता है। संगोष्ठी का संचालन ट्रस्ट के सचिव रवीन्द्र प्रताप सिंह ने करते हुये इसका उदाहरण चीन की एक घटना से दिया जिसमें ’वर्षों पहले चीन के किसान चूहों से परेशान हो गये तो चीन सरकार ने प्रत्येक उस किसान को जो 8 चूहों को मारकर उसकी पूंछ सरकार को देगा, उसे सरकार द्वारा पुरस्कार करने का आह्वान किया। ध्रुवराज सिंह के संरक्षण में हुई गोष्ठी में कोषाध्यक्ष कमलाकान्त सिंह, सदस्य चमेला देवी सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
