मैजिक कार भिड़न्त मे तीन घायल
https://www.shirazehind.com/2015/05/blog-post_808.html?m=0
जलालपुर (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के त्रिलोचन बाजार मे मंगलवार के दिन मे मैजिक तथा कार के भिड़न्त मे तीन ब्यक्ति घायल हो गये। बताते है कि जौनपुर से वाराणसी कि तरफ जा रही स्टीम कार जिसका न0 डी एल 9 क्यू एस 2640 तथा विपरीत दिशा से आ रही मैजिक जिसका न0 यू पी 62 टी 6718 कि आमने सामने टक्कर हो गयी जिससे कार मे सवार अवनीश उम्र 24 वर्ष पुत्र रामाषीश निवासी गया थाना कौआकोल बिहार तथा मैजिक चालक अली खाॅन उम्र 25 वर्ष पुत्र रुकसार खाॅन निवासी ढ़ालगर टोला कोतवाली जौनपुर तथा दयाशंकर चैरसिया उम्र 50 वर्श पुत्र मुन्नू राम चैरसिया निवासी पानदरीबा कोतवाली जौनपुर गम्भीर रुप से घायल हो गये सभी घायलो को 108 द्वारा स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया जहा पर उनका उपचार चल रहा है।
