रालोद ने 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को भेजा पत्रक
https://www.shirazehind.com/2015/09/5_3.html?m=0
जौनपुर। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नौकरियों में अनियमितता, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिये सरकार का नंगा नाच, किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, क्षतिग्रस्त फसल की क्षतिपूर्ति हेतु पारदर्शिता, भ्रष्टाचार के पर्याय यादव सिंह को सरकार द्वारा दिया जाने वाला संरक्षण, प्रदेश में लगभग खत्म हो चुकी कानून व्यवस्था, थानों में महिलाओं के साथ दरिंदगी व हैवानियत की घटना के विरोध में राज्यपाल को सम्बोधित 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन गुरूवार को उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष डा. सिंह के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष डा. एचए रिजवी, महासचिव प्रदीप तिवारी, युवा जिलाध्यक्ष उद्यम सिंह यादव, अरमान आब्दी, अशोक प्रधान, निसार हुसैन, समरजीत यादव, राशिद खान, सुनील सिंह, प्रहलाद पटवा, वंश बहादुर यादव के अलावा अन्य प्रमुख रहे।
