उच्च कोटि की चिकित्सा पद्धति है साधनाः रमाकांत राम
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_16.html?m=0
जौनपुर। भारत की प्राचीनतम विद्या योग एक साधना पद्धति के साथ उच्च कोटि की चिकित्सा पद्धति भी है जिससे बचपन से ही अपनाकर बालिकाएं अपनी कार्य कुशलता में वृद्धि करते हुये चित्तवृत्तियों का नियंत्रण करते हुये सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकती है। उक्त बातें पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में बक्शा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं को सिखाये जा रहे योग प्रशिक्षण शिविर में खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत राम ने कही। शिविर में बालिकाओं को योग का क्रियात्मक अभ्यास योग विस्तारक अचल हरिमूर्ति व योग प्रशिक्षक लाल बहादुर यादव द्वारा कराया गया। साथ ही ध्यान की एक प्रक्रिया का अभ्यास कराकर उनसे होने वाले प्रभावों को भी बताया गया। इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन नूतन गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद, विजय शंकर यादव, अमरावती, वीनू, पुष्पा यादव सहित तमाम सम्बन्धित लोग भी उपस्थित रहे।

