रोडवेजकर्मियों ने चक्काजाम करके किया सभा

 जौनपुर। ‘रोड ट्रांसपोर्ट एण्ड सेफ्टी बिल 2014’ के विरोध में चक्काजाम करते हुये रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन की जौनपुर डिपो ने बुधवार को सभा किया जहां वक्ताओं ने इस जनविरोधी कानून के खिलाफ केन्द्र सरकार को जमकर कोसा, क्योंकि इस काले कानून से इस देश के श्रमिकों, सार्वजनिक परिवहन निगमों, संचालन से जुड़े चालकों व आमजन को आर्थिक, मानसिक एवं शारीरिक समस्याओं का सामना करना होगा। इसे किसी भी दशा में लागू नहीं होने दिया जायेगा तथा इस कानून को रोकने के लिये हम आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह एवं संचालन मंत्री शिव प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर महेन्द्र प्रताप सिंह, अशोक मौर्य, डा. प्रदीप सिंह, जितेन्द्र बहादुर यादव, इनायतुल्लाह, दिनेश सिंह, अमर बहादुर यादव, राम लाल पाल, प्रमोद शर्मा, अजीत चैबे, आरपी सिंह, ओम प्रकाश सिंह नेता, व्रतदेव तिवारी, कमला प्रसाद सिंह, पतिराम यादव, वकार अहमद, श्याम लाल यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

news 2908383155750885273

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item