राजस्व कर्मियो को सौपा गया बूथो की सूचि

बरसठी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तहसील प्रशासन ने ब्लाकवार केन्द्रों एवं बूथों की गणना करके गुरूवार को राजस्व कर्मियों को दे दिया गया है। गांव के लेखपालों एवं राजस्व कानूनगों को निर्देशित कर दिया गया कि बूथों की स्थिति देखकर सूचित करें।
गुरूवार की शाम तहसीलदार रामजीत मौर्या ने ब्लाकवार गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बनने वाले बूथों एवं केन्द्रों का सूची जारी करके समस्त चार ब्लाकों कें कर्मचारियों को सौंप दिया है। जिसमें मडि़याहूं में 99 ग्राम पंचायतों के लिए 100 केन्द्र एवं 227 बूथ, रामनगर में 99 ग्राम पंचायत के लिए 100 केन्द्र एवं 221 बूथ, रामपुर में 85 ग्राम पंचायत के लिए 85 बूथ और 209 केन्द्र जबकि बरसठी में 88 ग्रामों में 95 केन्द्र व 218 बूथ बनाए गए। सभी बूथों के सूची को राजस्व कर्मियों समेत ब्लाक के कर्मचारियों को भेज दिया गया है और निर्देशित किया कि बूथों की स्थिति की जांच कर लें जिससें मतदान में कोई असुविधा न हो सके। तहसीलदार रामजीत मौर्या ने बताया कि चारों ब्लाकों के गांवों में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों की जांच चल रही है जिसकी सूची रविवार तक भेज दिया जाएगा। इन गांवों में अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित करके उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किया जाएगा।

Related

news 5526598467666742732

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item