करियाडीह मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर सम्पन्न

    जौनपुर। जन-जन तक योग को पहुंचाने के उद्देश्य से पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान के संयुक्त तत्वावधान में चलाये जा रहे योग प्रशिक्षण शिविरों के क्रम में छुन्छा स्थित करियाडीह मन्दिर पर चल रहे 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जीवन पर्यन्त नशा मुक्त रहने व शाकाहारी के लिये संकल्प लिया। योग का क्रियात्मक अभ्यास योग विस्तारक अचल हरीमूर्ति और योग प्रशिक्षक अमित आर्य व डा. ध्रुवराज द्वारा कराया गया। योगाभ्यासों के क्रम में ग्रामवासियों को योगिंग, जागिंग, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, मकरासन, भुजंगासन, मर्कटासनों, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, वाह्य प्राणायाम, अग्निसार, नौलिक्रिया, भ्रामरी सहित उद्गीथ प्राणायामों का अभ्यास कराते हुये उनसे होने वाले लाभों को भी बताया गया। इसी क्रम में योग में कुशल बालयोगियों को ग्राम के विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वनाथ, श्यामजीत, विजय शंकर, रामराज, शेर बहादुर, विमल, राम अवध सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related

news 7327640086969505166

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item