नन्द के घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की....

जिले में धूमधाम से मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
    जौनपुर। ‘नन्द के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ के उद्घोष से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह श्रीकृष्ण व रासलीला के साथ भजन कीर्तन और भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। पुलिस लाइन सहित सभी थानों, पुलिस चैकियोंपर स्थित मंदिरों के अलावा नगर व ग्रामीणांचलों में भव्य सजावट की गयी थी। महिलाओं ने निर्जला व्रत रहकर रात 12 बजे जन्मोत्सव के बाद प्रसाद व जल ग्रहण किया। देखा गया कि शीतला चैकियां धाम, मैहर देवी मंदिर, चैरा माता, दाऊजी, जगन्नाथ मंदिर, कोतवाली हनुमान मंदिर, लाइन बाजार थाना, सरायपोख्ता, पुरानी बाजार, सिपाह पुलिस चैकी, जागेश्वर नाथ, जिला कारागार के बाहर स्थित मंदिर, महावीर बाग बदलापुर पड़ाव पर झांकी लगायी गयी थी जहां लोगों की अरम्पार भीड़ उमड़ी। इसी क्रम में बदलापुर, केराकत, मडि़याहूं, मछलीशहर तहसीलों के अलावा जलालपुर, त्रिलोचन महादेव, पुरेंव, पराऊगंज, चंवरी, नौपेड़वा समेत अन्य बाजारों में जन्मोत्सव मनायी गयी।
  शाहगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय नगर में बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव। नगर के पश्चिमी कौडि़या में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजायी गयी थी। कृष्णा डेकोरेशन की तरफ से सजायी गयी झांकी देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ी। नगर के पुराना चैक स्थित गोपाल मंदिर निर्माण कार्य हेतु भव्य झांकी देखने को मिला। वहीं नगर के अन्य जगहों पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सजाये गये पण्डाल लगाकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनायी गयी। उधर आशीष अग्रहरि, प्रशांत अग्रहरि, पवन अग्रहरि आदि लोगों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Related

news 3338584166309453475

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item