पागल सियार के काटने से महिला गम्भीर

बरसठी। थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में पागल सियार काटने से शनिवार को अधेड़ महिला गम्भीर हालत में घायल हो गयी। जिसे भदोही स्थित एक चिकित्सालय में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
राजापुर निवासी सूरजा देवी 62 पत्नी राजमनि शनिवार की शाम सात बजे अपने घर के बगल खेत में किसी काम के लिए गयी थी। अचानक एक पागल सियार ने अधेड़ महिला के उपर हमला कर दिया। महिला के जोर जोर चिल्लाने परिवारीजन एवं मोहल्ले के लोग लाठी डण्डा लेकर काट रहे सियार को घेर कर मार डाला। तब तक सियार ने महिला का बांया पैर का अगूठा एवं हांथ को बुरी तरह से काट डाला था। परिवारीजन ने तुरन्त उसे भदोही स्थित एक चिकित्सालय ले गए जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

Related

news 5720095833095483451

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item