गलाघोटूं से आधा दर्जन मवेशी मरे
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_54.html?m=0
जौनपुर। बारिश न होने से पड़ रही भीषण गर्मी से जहां अस्पतालों में जगह नहीं मिल पा रही है वही संक्रामक रोग की चपेट में आने से मवेशियों के मरने का सिलसिला शुरू हो गया है। सुइथा कला विकास खण्ड के कसियापुर गांव में रामजी सिंह की दो भैस गला घोटू से मौत का शिकार हो गयी। उक्त गांव में अब तक आधा दर्जन मवेशी मर चुके है। पशु पालकों का कहना है कि पशु चिकित्सालय द्वारा टीकाकरण न कराये जाने से जानवरों में बीमारियां बढ़ रही है और बचाव तथा उपचार के लिए कोई दिखाई नहीं दे रहा है। इसी प्रकार अन्य विकास खण्डों में भी बीमारी से जूझ रहे मवेशी मर रहे है और पशुपालन विभाग कुंभकर्णी निद्रा में मशगूल है।
