साथियों की गिरफ्तारी व लाठीचार्ज की माध्यमिक शिक्षक संघ ने की निंदा
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_58.html?m=0
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काली कुत्ती में बैठक हुई जहां मानदेय को लेकर लखनऊ में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों पर लाठीचार्ज व गिरफ्तारी की निंदा की गयी। इस मौके पर प्रदेश मंत्री रमेश सिंह ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वित्तविहीन शिक्षक साथियों को समाजनक मानदेय देने की बात कही थी लेकिन दुर्भाग्य से आज तक वह अपना बहुचर्चित चुनावी वादा पूरा नहीं कर पायी। सरकार की अवसरवादिता का यह जीता-जागता प्रमाण है। इसके अलावा जिलाध्यक्ष नरसिंह बहादुर सिंह, मंत्री सुधाकर सिंह, मण्डलीय मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. राकेश सिंह, मो. आजम खां, प्रेम बहादुर सिंह, दयाशंकर यादव, शशि प्रकाश मिश्र, इन्द्रपाल सिंह, चन्द्र प्रकाश दूबे, बिन्द्रा प्रसाद यादव, अजय सिंह, दिलीप कुमार, सुनील कुमार, राम अचल, शोभनाथ यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।
