बन्दरों के आतंक से दहशत
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_65.html?m=0
जौनपुर। शहर के विभिन्न मोहल्लों में बन्दरों की धमाचैकड़ी से लोगों में दहशत व्याप्त हैं। छत , आंगन और किचेन में घुसकर ये समानों को उठा ले जा रहे है इनके डर से बच्चे व महिलायें गिरकर घायल हो रही है। लोग कमरों में कैद होने के लिए मजबूर हो जा रहे है। शहर के परमानतपुर, रूहट्टा, सहकारी कालोनी, अहमद मण्डी आदि मोहल्लों में बन्दरों का झुण्ड आये दिन घरों में धावा बोल रहा है। एक दर्जन से अधिक बन्दरों की टोली छत के रास्ते नीचे उतर आती है और खाने पीने के सामानों की दावत उड़ाने लगती है। ये किचन में घुसकर डिब्बे और फ्रीज तक खोलकर समान खाते है यदि नहीं खुला तो डिब्बे लेकर भाग जाते हैं। ये टोली जब धावा बोलती है तो महिलायें और बच्चे कमरों में बन्द होकर अपनी जान बचाते है। कपड़े फाड़ना, समान खराब करना और गन्दगी करने में भी पीछे नहींे है। इस समस्या से लोग परेशान है।
