
जौनपुर। चन्दवक थाने की पुलिस ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुयासर अजीत कुमार पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम मठी मठिया चन्दवक को शनिवार को गिरफ्तार कर पाक्सो व धारा 354 के तहत चालान न्यायालय भेजा गया। उक्त अभियुक्त छात्रा की साइकिल रोककर छेड़खानी करता था।