न्याय पाने के लिए भटक रही पीडि़ता

जौनपुर। जिले के जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर संविदा पर कार्यरत महिला चिकित्सक की घोर लापरवाही के चलते प्रसूता के बच्चे की मौत हो गयी लेकिन आज तक न्याय पाने के लिए पीडि़ता दर दर भटक रही है। राबीया पत्नी अमीर अली निवासी महिमापुर जलालपुर ने महिला चिकित्सक एवं उनके स्टाफ पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि 22 अगस्त को अपनी पुत्री सबीना वेगम के प्रसव हेतु उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तीन बजे दिन मे गयी थी बहुत अनुरोध करने पर देख लेने का सिर्फ आश्वासन मिलता रहा और मेरी पुत्री की हालत बिगड़ती गयी। रात्री 9 बजे मेरी पुत्री को बैगर देखे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया और भारी कमीशन के चक्कर मे स्टाफ द्वारा कहा गया कि तुम प्राइवेट नर्सिग होम मे दिखा लो पीडि़ता इनकी बातो मे आ गयी जहा पर प्रसूता द्वारा जने बच्चे की मौत हो गयी। यह कह कर राबीया रोने लगी ओर रुधे कंठ से बताया कि यदि समय रहते मेरी पुत्री का इलाज हो गया होता तो शायद ऐसी घटना मेरी पुत्री के साथ न घटती । महिला चिकित्सक तथा उनके स्टाफ द्वारा घोर लापरवाही कमीशन खोरी के बाबत भुक्तभोगी महिला ने जिलाधिकारी सहित मुख्य चिकित्साधिकारी जौनपुर तथा माननीय मुख्य मन्त्री एवं स्वास्थ्य मन्त्री निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग सहित प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को फैक्स के माध्यम से सूचना दे दिया है परन्तु कोई कार्यवाही न होने से आज तक न्याय पाने के लिए पीडि़ता दर दर भटक रही है।

Related

news 2933199165273299264

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item