जौनपुर जेल में बवाल दो कैदी व एक बंदी रक्षक घायल , D.M- SP ने सम्भाला मोर्चा
https://www.shirazehind.com/2015/09/dm-sp.html?m=0
जौनपुर जिला जेल की स्थिति आज सूबह एक बार फिर विस्फोटक हो गयी। बैरेको की
चेकिगं के दरम्यान एक कैदी के पास से मोबाईल फोन मिलने को लेकर कैदियो और
बंदी रक्षको में जमकर मारपीट हो गया इस वारदात में दो कैदी और एक बंदी
रंक्षक घायल हो गया है। उधर कैदियो ने एक बंदी रक्षक को बंधक भी बना लिया
है। सूचना मिलते ही डीएम भानुचंद्र गोस्वामी एसपी भारत सिंह यादव भारी
पुलिस फोर्स के साथ जेल में पहुंचकर मोर्चा सम्भाल लिया है।
जिला कारागार में हमेशा मोबाईल से बातचीत करने को लेकर कैदियों और बंदी रक्षको के बीच कहा सुनी मारपीट की घटनाएं होती रहती है। इसकी शिकायत पर बीते मंगलवार की रात डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी भारत सिंह यादव भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी करके पांच मोबाईल फोन और भारी मात्रा में नशीला प्रदार्थ बरामद किया था। अभी डीएम द्वारा इसकी जांच करायी ही जा रही थी। आज बैरेक चेकिगं के दरम्यान एक कैदी के पास से एक और मोबाईल सेट बरामद हो गया। इसी को लेकर बंदी रक्षको और कैदियों के बीच मारपीट हो गयी। इस वारदात में सूर्यकांत उपाध्याय नामक बंदी रक्षक घायल हो गया है। उधर मारपीट में घायल दो कैदियों ने आरोप लगाया कि मुझे जेलर ने पिटा है।
करीब चार घंटे बाद जेल की स्थिति सामान्य करने के बाद बाहर निकले डीएम ने पत्रकारो को पूरी जानकारी देते हुए कहा कि इस मामले को गम्भीरत लिया गया है। पूरे मामले की जांच करने के साथ साथ यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि आगे ऐसी घटनाओ की पुनरावृत्ति ना हो सके।