मानक से कम अलकतरा पाये जाने पर डीएम ने ठेकेदार के खिलाफ F.I.R दर्ज करने का दिया आदेश

 जौनपुर।  जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने आज साय थाना गद्दी से चन्दवक मार्ग पर बन रही सड़क का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम शहीद चौक महुली रतनुपुर में पिच की गयी सड़क को दो स्थान पर खोदाई कराकर गुणवत्ता की जॉच के लिए गिट्टी, अल्कत्तरा तथा यादव बिल्ड़िग वर्कशाप के सामने कुटाई करायी गयी सड़क की खोदवायी कराकर बालू, गिट्टी की जॉच हेतु अपने कार में रखवाया। निरीक्षण के समय अधि0अभि0 एवं सहायक अभि0 लोनिवि उपस्थित रहें। अल्कत्तरा की सड़क मानक के अनुसार पाच से0मी0 के स्थान पर 3.4 सेंटीमीटर तथा 16,34,50 मानक के स्थान पर बालू 60 प्रतिशत तथा गिट्टी की मात्रा कम पायी गयी। जिलाधिकारी ने निसान्त यादव ठेकेदार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश अधि0अभि0 लोनिवि श्री राय को दिया।
उसके बाद जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने आज साय त्रिलोचन महादेव मंदिर का निरीक्षण किये। अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत को मंदिर के सामने इण्टरलाकिंग, प्लेटफार्म, पोखरेे के किनारे दीवाल एवं चबूतरे निर्माण का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। तालाब की सीढ़ी का निर्माण कार्य खण्ड विकास अधिकारी जलालपुर विरेन्द्र को तत्काल पूर्ण कराने का निर्देश दिया, मंदिर के आगे वाली सड़क पर इण्टरलाकिंग तथा नाली निर्माण का कार्य अधि0अभि0 ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा को शीघ्र कराने का निर्देश दिया, उपजिलाधिकारी केराकत सुशील कुमार श्रीवास्तव को मंदिर के उत्तर तरफ कम्पलैक्स/शौचालय, यात्री प्रतीक्षालय बनवाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष जलालपुर भी उपस्थित रहें।  
 

Related

news 4708129358520630394

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item