गाजियाबाद के लिये खिलाडि़यों का चयन 31 को होगा

जौनपुर। जिला वालीबाल संघ की बैठक बुधवार को नगर के टीडी इण्टर कालेज में अध्यक्ष अश्वनी सिंह की अध्यक्षता में हुई जहां निर्णय हुआ कि आगामी 31 अक्टूबर को होने वाले चैम्पियनशिप का उद्घाटन प्रातः 9 बजे होगा जिसके बाद शाम 4 बजे फाइनल मैच खेला जायेगा। प्रतियोगिता में चयनकर्ताओं द्वारा 12 खिलाड़ी चयनित किये जायेंगे जो जौनपुर टीम की तरफ से आगामी 3 नवम्बर को गाजियाबाद के लिये रवाना होंगे। वहां 4 से 8 नवम्बर तक उत्तर प्रदेश सीनियर वालीबाल प्रतियोगिता होगी जहां पिछले वर्ष जौनपुर की टीम ने उत्तर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। इस अवसर पर संघ के सत्य प्रकाश सिंह, चन्द्रशेखर उपाध्याय, सुरेश यादव, आनन्द सिंह, अजय चैबे, धनंजय सिंह, राजमन यादव, संजय यादव, संजय राय के अलावा अन्य सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला सचिव विजय सिंह बागी ने किया।

Related

religion 2655564914107656980

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item