शाहीपुल के पास निकला अजगर मच हड़कंप
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_498.html?m=0
जौनपुर। नगर के शाहीपुल के पास गोमती नदी के किनारे एक विशाल अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। हलांकि भीड़ का आवाज सुनकर वह गोमती के पानी में चला गया।
आज देर शाम नगर के गोपीघाट के पास एक अजगर टहलता दिखाई पड़ा। अजगर को देखते ही वहां पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते उसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसी बीच किसी ने वन विभाग को फोन कर दिया लेकिन वन विभाग की टीम पहुंचने से पहले वह पानी में चला गया।