संतों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा विहिपः संगठन मंत्री

  जौनपुर। भारत माता की धरती पर संतों का अपमान हो, विश्व हिन्दू परिषद बर्दाश्त नहीं करेगा। उक्त बातें नगर के नईगंज वार्ड में बुधवार को विहिप की आयोजित बैठक में जिला संगठन मंत्री मनोज जी ने कही। कर्नाटक प्रान्त में घटी घटना को लेकर चैरा माता मंदिर में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जिस देश में ऋषि-मुनियों के नेतृत्व में सम्पूर्ण समाज फलता-फूला आया हो, आज उसी देश के कर्नाटक में पुजारी प्रशांत की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। विहिप द्वारा मृतक के परिजनों को 10 लाख रूपये की सहायता राशि दिये जाने की बात बताते हुये संगठन मंत्री ने कहा कि संगठन ने एक मिसाल कायम किया है। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश शर्मा व संचालन सचिन श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर रमेश मिश्र, चन्द्रभूषण दूबे, सूरज अग्रहरि, अभिषेक ब्रह्म, अभिनव ब्रह्म, जय प्रकाश मौर्य के अलावा अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related

news 5135222164709973750

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item