
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के देवचन्दपुर गांव निवासी एक गरीब महिला को दबंगों ने मारा पीटा जिसके बाबत दीवानी न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। इसी मामले को लेकर करीब दर्जन भर लोग आये और उसका दरवाजा पीटकर गालियां देने लगे तथा जान से मारने की धमकी दिया। जिससे उसका परिवार दहशत में और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि कार्यवाही नहीं हुई तो उसके परिवार के किसी सदस्य की हत्या हो सकती है। देवचन्दपुर गांव निवासी पुष्पा देवी पत्नी भरत लाल ने पुलिस अधीक्षक को दिये गये प्रार्थना पत्र में बताया है कि गप्पू यादव, प्रदीप यादव, छोटेलाल यादव निवासी चैकिया थाना लाइन बाजार से उसका मुकदमा चल रहा है इसी बात को लेकर ये लोग दर्जन भी व्यक्तियों के साथ 22 अक्टूबर की आधी रात को मेरे घर पर आकर गालियां देने लगे दरवाजा न खोलने पर धमकी दिया कि चुनाव के बाद जान से मार दिया जायेगा। जिससे मुसीबत हमेशा के लिए खत्म हो जायेगी। उक्त दबंगों से क्षेत्र के लोग भयभीत रहते है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से मांग किया कि उक्त लोगों की गुण्डई पर अंकुश नहीं लगाया गया तो परिवार की किसी सदस्य हत्या कर सकते है। इसलिये उसके परिवार के जान माल की सुरक्षा करते हुए अविलम्ब कार्यवाही करते हुए दोषी लोगों को गिरफ्तार किया जाय।