प्रमासपा की मासिक बैठक सम्पन्न

जौनपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की मासिक बैठक जलालपुर स्थित ओइना गांव में युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामधनी बिन्द के आवास पर हुई जहां उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में किसानों की फसल बारिश व नहरों में पानी पर्याप्त न होने से बर्बाद हो गयी है, इसलिये पूर्वांचल के सभी जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया जाय। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर निषाद की पत्नी एवं लखन बिन्द की माता के निधन पर शोक जताया गया। साथ ही अन्य वक्ताओं ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्षता से कराने में चुनाव आयोग व प्रदेश सरकार असमर्थ नजर आ रही है। इस अवसर पर रामसचन साहनी, राम प्रसाद निषाद, राममिलन बिन्द, शिवधनी सरोज, राजेश बिन्द, राजकुमार बिन्द, राधेश्याम बिन्द, बिजित पाल, गणेश बिन्द, महेन्द्र निषाद, अमरावती बिन्द के अलावा तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related

politics 3117928236248730486

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item