भरत मिलाप एंव मोहर्रम की नवी जुलूस एक दिन पड़ने से प्रशासन सतर्क

एक ही रात दोनों समुदाय का कार्यक्रम होने से नगर में प्रशासन की रहेगी पैनी नजर
मछलीशहर। नगर में ऐतिहासिक भरत मिलाप शुक्रवार की रात बड़े ही हर्ष एंव उल्लास के साथ मनाया जाएगा।भरत मिलाप के ही दिन मुस्लिम भाइयो का मोहर्रम की नवी जुलुस होने के कारण प्रशासन क्षेत में दोनों त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने के लिए खूब पसीना बहा रही और नगर के गणमान्य लोगो के साथ मिल बैठ कर त्यौहार के बारे में लगातार चर्चा कर रही है।
      गौरतलब हो कि नगर में दो समुदाय का कार्यकम एक रात होने के कारण प्रशासन पुरे नगर में चुपके चुपके तैनात रहेगी हिन्दू भाइयो का भरत मिलाप जहां ख़ुशी का पर्व है वहीँ मुस्लिम भाइयो का गम का पर्व है।आलम यह है की हिन्दू भाइयो की जिस मार्ग से भरत मिलाप की चौकी गुजरेगी उसी मार्ग पर कुछ दूर तक मुस्लिम भाइयो की मोहर्रम की जूलूस भी गुजरने के कारण प्रशासन परेशान है।जबकि कोतवाली परिसर में हुई शान्ति समिति की बैठक के दौरान दोनों समुदाय के लोग आपस में मिलकर दोनों त्यौहार शान्ति पूर्वक मनाने का एक दूसरे को आश्वासन देते हुए नगर में शान्ति व्यवस्था कायम रखने पर बल देते हुए आपस में भाई चारा बनाए रखने पर बल दिए थे।इसके बावजूद भी प्रशासन पुरे नगर में पैनी नजर बनाए हुए है ताकि कहि पर भी किसी भी समुदाय के लिए कोई भी समस्या न पैदा हो सके और पर्व शान्ति पूर्वक से सम्पन्न हो सके।

Related

news 8307809964019481777

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item