विस्तारक ने योग की भूमिका पर डाला प्रकाश
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_787.html?m=0
जौनपुर। बनपुरवां स्टेडियम केराकत में चल रहे 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को जिला योग विस्तारक डा. हेमंत ने शिविरार्थियों को योगाभ्यास कराया जहां उन्होंने बताया कि योग को गांव-गांव तक के विस्तार में सहयोग शिक्षक की अहम् भूमिका होगी। इसी क्रम में योग प्रशिक्षक डा. धु्रवराज ने अनैतिक व अविकसित समाज के निर्माण में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। अन्त में योग समिति के प्रभारी अचल हरिमूर्ति ने योग से मानव को रोगयुक्त जीवनशैली जीने की कला पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वंशराज, प्रभाकर, योगेश, विजय दत्त, रेखा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। संचालन शम्भू जी ने किया।
