बालीबाल व कबड्डी के शानदार प्रदर्शन को लोगों ने सराहा

मुंगराबादशाहपुर । गांव कोदहूँ में स्थित विज्ञान संजीवनी सेन्ट्रल कालेज में चल रहे खेल के दूसरे दिन कबड्डी व बालीबाल खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कबड्डी में बालक वर्ग मंे ग्रीन हाउस प्रथम, ब्ल्यूू हाउस द्वितीय तथा बालिका वर्ग में यलो हाउस प्रथम, रेड हाउस द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालीबाल बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस प्रथम, ब्ल्यू हाउस द्वितीय व रेड हाउस तृतीय स्थान बनायी। बालक वर्ग में यलो हाउस प्रथम, ग्रीन हाउस द्वितीय तथा रेड हाउस तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाडि़यों द्वारा बेहतर प्रदर्शन को लोगों ने सराहा। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में श्रीतिका जायसवाल, पूजा केशरी, ज्योति यादव, अंजली, सुमित कनौजिया, आयुषी केशरी, आस्था केशरी, वैष्णवी केसरवानी, प्रमोद, शशांत, राहुल कनक त्रिपाठी व जितेन्द्र आदि थे। खेल में एम्पायर अखिलेश यादव तथा संचालन उप प्रधानाचार्य राजकुमार तिवारी ने किया। पंकज खन्ना व एम0डी0 सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने खिलाडि़यों का हाथ मिलाकर खेल शुरू करवाया। खेल का स्कोरर प्र्रान्तिका रही।

Related

news 1176033833075776404

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item