नगर के अचला घाट पर शुरू हुई दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता

जौनपुर। खेल से भाईचारा व राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिलता है जिसमें कुश्ती का अपना एक अलग वजूद है। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पहलवानों ने लगातार जबर्दस्त उपस्थिति दर्ज करायी है। उक्त विचार नगर के सिपाह स्थित अचला घाट पर आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुये बसपा नेता अजमत एजाज सिद्दीकी ने बतौर विशिष्ट अतिथि व्यक्त किया। सभी भार वर्ग- जिला बाल केसरी, जिला अभिमन्यु, जिला कुमार, जिला भीम एवं जिला केसरी टाइटिल की लगभग 50 जोड़ी कुश्तियां हुईं। पहलवानों के कला कौशल को देखकर दर्शक दांतों तले अंगुली दबा लिये। लगभग 10 हजार दर्शक कुश्ती प्रतियोगिता का आनन्द लेने के लिये डटे रहे। प्रतियोगिता में आये  अतिथियों का स्वागत कुश्ती संघ के अध्यक्ष कमला यादव, महासचिव राष्ट्रीय पहलवान (सेना) लालजी यादव व राष्ट्रीय पहलवान (रेलवे) राम मूरत ने संयुक्त रूप से किया। रेफरी की भूमिका अशोक सोनकर, निर्णायक की भूमिका ओंकार पहलवान तथा मैट चेयरमैन की भूमिका कमलेश यादव (सैफई) ने निभायी। इस अवसर पर उस्ताद महादेव सिंह, जिला कुश्ती संघ के संरक्षक डा. ब्रजेश यदुवंशी, राम भरत यादव, लाल बहादुर यादव, शेखर, बजरंगी, विजय सोनकर, संजय यादव, राजकुमार, मग्घू, शिवशंकर, सुरेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। मालूम हो कि सभी भार वर्ग टाइटिल की फाइनल कुश्ती 25 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से शुरू होगी।

Related

news 8923649041634735538

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item