बृध्द महिला की लाठी डण्डे से पीट पीटकर हत्या
https://www.shirazehind.com/2015/10/blog-post_934.html?m=0
जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पौनी हसनपुर गांव में अज्ञात बदमाशो ने एक बृध्द महिला को लाठी डण्डे से पीटपीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारो की तलास में जुट गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव की निवासी स्वर्गीय शंकर शर्मा की पत्नी सुरसत्ती देवी 85 वर्ष को कोई औलाद नही है वह अपनी सारी जमीन जायदात बेच दिया है। वह गांव की सरहद पर इंदिरा आवास में रहती थी। आज भोर वह अपने घर के पीछे झाडि़यो में अधमरी अवस्था में पायी गयी। ग्रामीण उसे लेकर मुफ्तीगंज पहुंचे तो डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर लाठी डण्डे के निशान पाये गये है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव दलबल के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद हत्यारो की तलास में जुट गये है। हत्या क्यो की गयी है यह तो हत्यारो के पकड़े जाने के बाद पता चल पायेगा।