माँ दुर्गा द्वारा महिषासुर का वध देख श्रद्धालुओं ने बजायी ताली

मुंगराबादशाहपुर का मोहल्ला गुड़हाई से अमर ज्योति चौकी समिति की तरफ से बलशाली व आततायी राक्षस महिषासुर की झांकी निकाल कर समूचे नगर में भ्रमण करने के उपरान्त निकाले गये स्थान पर पहुँचकर समाप्त हुआ। माँ दुर्गा जी के द्वारा महिषासुर का संहार करते ही श्रद्धालुओं की तालियों की गड़गड़ाहट से नगर गूँज उठा। भक्तों ने खूब जोर से माँ की जयकार लगायी। जगह-जगह रथ रोककर उस पर दक्ष कलाकारों द्वारा शिव ताण्डव नृत्य, होली नृत्य, माँ काली नृत्य, राधा कृष्ण नृत्य तथा अद्भुत देवी-देवताओं का बेहतर व मनोहारी प्रदर्शन किया गया। श्रद्धालु बैण्ड बाजा व डी0जे0 के साथ नाचते व झूमते हुए चल रहे थे। समिति के अध्यक्ष क्रान्ति कुमार गुप्त (कपूर) सहित पदाधिकारियों ने माँ भवानी दुर्गा की आरती उतारकर रथ को रवाना किया। मुख्य रूप से आनन्द सेठ, कपूर गुप्ता, गोलू गुप्ता, शक्ति गुप्ता, स्पेक्ट्रम के डाॅयरेक्टर शेखर आनन्द पाण्डेय, राजन सिंह, चंचल पाण्डेय, आलोक साहू, शिव गोविन्द साहू, अनिल भूरे आदि थे। संचालने. शुभम् गुप्ता ने किया।

Related

religion 8046758458453183428

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item