शाहरूख की फिल्म ‘दिलवाले’ का पोस्टर फूंककर विहिप ने किया प्रदर्शन
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_248.html?m=0
ऐसे गद्दार को हिन्दुस्तान में रहने का अधिकार नहींः अजय पाण्डेय
जौनपुर। फिल्म अभिनेता आमिर खान सहित उनकी पत्नी द्वारा ‘हिन्दुस्तान में रहने लायक नहीं है’ टिप्पणी का समर्थन करना शाहरूख खान को भारी पड़ रहा है। इस प्रकरण को लेकर पूरे देश में आग लगी हुई जिसकी धधक ठण्डा होने का नाम नहीं ले रही है। इसी को लेकर शाहरूख खान की शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्म दिलवाले को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिन्दूवादी विचारधारा वाले संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर के नखास स्थित सद्भावना पुल पर शाहरूख की फिल्म दिलवाले का पोस्टर जलाया। साथ ही इस दौरान असहिष्णुता का समर्थन करने वाले फिल्म अभिनेता शाहरूख के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुये कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे गद्दार को देश में रहने का अधिकार नहीं है। विहिप के कार्याध्यक्ष अजय पाण्डेय के नेतृत्व मंे आज किये गये विरोध प्रदर्शन में जिला मंत्री राकेश श्रीवास्तव, बजरंग दल के नगर सह संयोजक महेश सेठ के अलावा राजेश निषाद, डा. कमलेश कुमार, विनय मौर्य, अरविन्द विश्वकर्मा, नागेन्द्र सिंह, रामजी जायसवाल, संतोष सेठ के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।