नेताजी के हाथ लगी निराशा, नही करा पाये सपा सुप्रिमो के सामने जिला पंचायत सदस्यो की परेड
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_649.html?m=0
जौनपुर। समाजवादी पार्टी ने दो दिन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिला अध्यक्ष राजबहादुर यादव का नाम घोषित किया है। राजबहादुर का नाम घोषित ही जहां स्थानीय नेताओ और कार्यकर्ताओ में खुशी लहर दौड़ पड़ी है वही इस पद की दावेदारी करने वाले जिले एक दिग्गज नेता अपने परिवार की बहू को टिकट दिलाने के लिए पूरी ताकत झोक दिया है। पार्टी सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार उक्त नेता सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव के सामने परेड कराने के लिए जिले के करीब 20 से 25 जिला पंचायत सदस्यो को लेकर लखनऊ गये हुए थे। लेकिन उन्हे असफलता ही हाथ लगी है।
सूत्र ने बताया कि मुलायम सिंह यादव दिल्ली चले गये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समय ही नही दिया। जिसके कारण एक एक करके जिला पंचायत सदस्य बस और टेªनो से वापस लौटने लगे है।
सूत्र ने बताया कि मुलायम सिंह यादव दिल्ली चले गये मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समय ही नही दिया। जिसके कारण एक एक करके जिला पंचायत सदस्य बस और टेªनो से वापस लौटने लगे है।