ठंडक से बृद्ध की हुई मौत
https://www.shirazehind.com/2015/12/blog-post_791.html?m=0
मछलीशहर सुजानगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर गाव में नाली के किनारे एक
बृद्ध की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया घटना की जानकारी होते ही
पुलिस शव को कब्जे में ले लिया।मृतक का शव नाली के बगल पाये जाने के कारण
अनुमान लगाया जा रहा है की बृद्ध की मौत रात में खुले रहने के कारण ठंडक
लगने से हुई होगी।मृतक को पुलिस मानसिक रूप से विक्षिप्त बता रही है।गौरतलब
हो कि उक्त गाव में नाली के किनारे एक बृद्ध का शव मिला जिसकी पहिचान
भीलमपुर गाव निवासी बजरँगी सरोज 70 वर्ष के रूप में हुई पुलिस के अनुसार
मृतक बृद्ध मानसिक रूप से विक्षिप्त था।पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर
अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

